फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raid in Samarer Mawa Mandi, traders fled leaving 100 kg of mawa

समरेर मावा मंडी में छापा, सौ किलो मावा छोड़ कर भाग गए व्यापारी

Fri, 21 Oct 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Raid in Samarer Mawa Mandi, traders fled leaving 100 kg of mawa
समरेर बाजार में मावा छोड़ कर भागे व्यापारी। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को दातागंज में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने को छापा मारी की। एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि के नेतृत्व में की गई छापामारी के दौरान मावा, बेसन, सोनपपड़ी, दूध आदि सैंपल लिए गए। टीम समरेर के मावा बाजार पहुंची तो कई व्यापारी मावा को लावारिस छोड़ कर भाग गए। मौके से बरामद 100 किलो मावा नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए एफएसडीए लगातार जिले में छापामारी कर रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ला टीम और पुलिस बल के साथ बुधवार दोपहर समरेर की मावा मंडी पहुंचे। टीम को देख कर मावा बाजार के कई व्यापारी भाग खड़े हुए। बरामद 100 किलो मावा नदी में फेंक कर नष्ट कराया। इसके बाद टीम ने ढिलवारी में पारस डेयरी और आरएस डेेरी से दूध के नमूने लिए। मनिकापुर कौर बाजार में राजेश कुमार गुप्ता की दुकान से रस्क और टॉफी, केवी ट्रेडर्स से बेसन का नमूना लिया। अमन मिष्ठान भंडार से सोनपपड़ी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतेंद्र सिंह तोमर, चंद्रविजय सिंह, शाहबुद्दीन, राजीव कुमार, देवकांत, भूपेंद्र सिंह, शंभू दयाल, एतीस कुमार, वेदप्रकाश आदि रहे। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई दिवाली तक जारी रहेगी। टीमों ने जो सैंपल भरे हैं वह जांच को प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed