{"_id":"5e5d4f7b8ebc3ef41261f284","slug":"raid-in-nursing-home-badaun-news-bly398136218","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूंः बिना मानक चलते मिले नर्सिंग होम, सिटी मजिस्ट्रेट के छापे में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूंः बिना मानक चलते मिले नर्सिंग होम, सिटी मजिस्ट्रेट के छापे में खुली पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहें या कुछ और, जो शहर के अंदर मानकों को बिना पूरा किए दर्जनों नर्सिंग होम चल रहे हैं। इसका खुलासा सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा लगातार छापा मारने के बाद हो रहा है। सोमवार को भी यह कार्रवाई जारी रही। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अब संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
सोमवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने एसीएमओ डॉ. केके जौहरी के साथ चार प्राइवेट नर्सिंग होम में छापा मारा। इस दौरान टीम सबसे पहले नई सराय में स्थित डॉ. ओमवती के नर्सिंगहोम पर पहुंची। तो पता चला कि इनके परिवार में किसी की मौत हो गई। जिसकी वजह से डॉक्टर तीन दिन से जिले से बाहर हैं। इस वजह से टीम यहां से बैैरंग ही वापस लौट गई। इसके बाद में टीम ने दातागंज रोड पर स्थित जनसेवा अस्पताल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल कई दिनों से बंद पड़ा हुआ था।
इसके बाद टीम जालंधरी सराय स्थित रहनुमा कास्मॉस हॉस्पिटल पहुंची। यहां पर भी मौके पर पूरा स्टाफ नहीं मिला। जबकि यहां एक महिला भर्ती थी। जिसकी डिलीवरी होनी थी। ऐसे में उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके बाद में मैरिगोल्ड अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर भी स्टाफ मानक के अनुरूप नहीं मिला। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम संचालकों को मानक पूरा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर मानक पूरे नहीं किए तो अस्पताल बंद कर दिया जाएगा।