{"_id":"58023dfd4f1c1bc67b291240","slug":"rahul-gandhi-to-visit-message-blocks-headed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी संदेश यात्रा ब्लाकों की ओर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी संदेश यात्रा ब्लाकों की ओर रवाना
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी संदेश यात्रा ब्लाकों की ओर रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा के मंत्री और जिला प्रभारी ने दिखाई यात्रा को हरी झंडी
किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और फसलों के समर्थन मूल्य का करो हिसाब... स्लोगन के दम पर निकाली जा रही राहुल गांधी संदेश यात्रा शनिवार को सुबह जिला कार्यालय में पहुंची। वहां हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री राव दान सिंह और जिला प्रभारी अजय शुक्ला ने संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर ब्लाकों की ओर रवाना किया। यह संदेश यात्रा 27 अक्तूबर तक ब्लाकों में जाकर तीनों स्लोगनों पर किसानों से बात करेगी।
संदेश यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए राव दान सिंह ने कहा कि बीते 27 सालों में प्रदेश का किसान बदहाल हो चुका है, जबकि देश में किसान और सीमा पर जवान कड़ी तपस्या करके काम कर रहे हैं। मोदी सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक के मामले में जवानों की वीरता दिखाने पर उसका श्रेय लेने का आरोप लगाया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अली, अभिषेक पांडेय, महेश सक्सेना, सुरेश राठौर, मुन्नालाल सागर, अशरफ हुसैन, अमन शर्मा, जाहिद जैदी, ह्देश सिंह, जाविद हुसैन, जाबिर जैदी, नेहा ठाकुर, रमा सिंह, चश्मपाल सिंह, केसी दीक्षित, भगवान सिंह, नईम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन