फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Radical individuals from other communities had been summoned from Rampur, Haldwani, and Bilsi.

Budaun News: रामपुर, हल्द्वानी व बिल्सी से बुलाए गए थे गैर समुदाय के कट्टरपंथी लोग

Fri, 23 Jan 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Radical individuals from other communities had been summoned from Rampur, Haldwani, and Bilsi.
बदायूं। राम मंदिर के स्थापना दिवस के दिन फैजगंज बेहटा कस्बे में माहौल बिगड़ने की गैर समुदाय के लोगों ने नापाक कोशिश की। पुलिस ने हिरासत में लिए सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार अहमद ने हल्द्वानी, रामपुर व बिल्सी से मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथी लोगों को कस्बे में बुलाया था। उनके इशारे पर ही जुलूस निकालने का प्रयास किया गया। यह लोग पूरी प्लानिंग के साथ हिंदू मोहल्ले में जुलूस निकालते हुए बृहस्पतिवार कि शाम 7:30 बजे पहुंच गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि समय रहते पुलिस व हिंदू समुदाय के लोगों ने माहौल बिगड़ने से रोक लिया। पुलिस की सूझबूझ से कस्बे का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बच गया। पुलिस ने कस्बे के आशीष तिवारी समेत हिंदू लोगों के शिकायती पत्र पर अध्यक्ष इसरार अहमद समेत नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में आठ लोग हैं। इनमें दो कस्बे हैं बाकी रामपुर, हल्द्वानी और बिल्सी के हैं। जुलूस निकालने का मकसद क्या था यह अभी पुलिस आरोपियों से कबूल नहीं करा सकी है। आरोपियों ने बताया कि उन्हें बुलाया गया था।


इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
फैजगंज बेहटा कस्बे की रहने वाली आशमी पत्नी गुलशेर, गुलशेर पुत्र जुम्मा, रामपुर के बिलासपुर निवासी यासीन, बिल्सी के असदुद्दीन, रामपुर जिले के स्वार निवासी उस्मान, नैनीताल हल्द्वानी निवासी अबरार शाह, रामपुर के स्वार निवासी निजाम अहमद, बिल्सी के गांव दिधोनी निवासी चमन को नामजद किया गया है। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में है, जिनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों के बयानों का आधार पर नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार अहमद के खिलाफ भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कि है। हालांकि वह जुलूस में मौके पर नहीं मिले थे।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed