{"_id":"64290ec2caa0bb8b050afa04","slug":"radhamohan-temple-committee-banner-put-up-entry-restricted-to-those-who-feed-stray-dogs-in-budaun-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब फरमान: आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले मंदिर में न चढ़ाएं प्रसाद, कमेटी ने लगाया बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब फरमान: आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले मंदिर में न चढ़ाएं प्रसाद, कमेटी ने लगाया बैनर
Sun, 02 Apr 2023 11:57 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:57 AM IST
सार
बदायूं के श्रीराधा मोहन मंदिर के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिसे लेकर पशु प्रेमियों में रोष है।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर लगा बैनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के एक मंदिर के बाहर कमेटी ने अजीब फरमान का बैनर लगाया दिया है। इसे लेकर मंदिर कमेटी चर्चाओं में आ गई है। वहीं पशु प्रेमियों ने इस पर आपत्ति जताई है। दरअसल, मंदिर कमेटी ने अपने फरमान में कहा है कि गली के कुत्ते मंदिर परिसर के सामने गंदगी करते हैं और बीमारी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले उन्हें अपने घर पर पालें और वहीं पर सरंक्षण दें। अगर ऐसा नहीं किया तो राधामोहन दरबार में कोई भी सेवा, मेवा, प्रसाद एवं दक्षिणा स्वीकार नहीं की जाएगी। न ही श्रीराधा मोहन मंदिर के पुजारी ऐसे परिवारों के किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसे लेकर पशुप्रेमियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन