{"_id":"6536c81bd8bf94470c025897","slug":"race-started-on-the-highway-bus-and-tempo-overturned-in-khanti-badaun-news-c-123-1-sbly1004-6640-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर लगाई रेस, खंती में पलटी बस और टेंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर लगाई रेस, खंती में पलटी बस और टेंपो
Tue, 24 Oct 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
म्याऊं के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खाई में पलटा टेंपो। संवाद
म्याऊं । मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो निजी बस चालकों के रेस लगाने के चक्कर में कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। रेस में शामिल एक बस ने टेंपो में साइड से टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन खंती में जा पलटे। हादसे में टेंपो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर आरोपी बस चालक मौका देखकर भाग गया।
हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक निजी बस बदायूं से उसावां जा रही थी। बस में करीब 35 सवारियां सवार थीं। अलापुर कस्बे के पास उसी रूट की एक निजी बस और आ गई। इसके बाद दोनों चालक हाईवे पर एक-दूसरे को पीछे करने के लिए रेस लगाने लगे। इससे बस में बैठीं सवारियों में अफरा-तफरी मच गई।
लोग लगातार चालक को रफ्तार कम करने के लिए कह रहे थे लेकिन चालक उनकी बातों को सुनने के लिए तैयार नहीं था। अभियासा गांव के पास सामने से एक टेंपो आ रहा था। उसे बचाने की कोशिश में एक बस अनियंत्रित हो गई, जिसने टेंपो को जोरदार साइड से टक्कर मार दी। टेंपो लहराता हुआ सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। वहीं बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर नजदीक में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने सभी सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में टेंपो चालक अबरार, बस में सवार कैलोठा निवासी अवनीश कुमार, सौंधामई निवासी जगदत्त मिश्रा, वैशाली समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर म्याऊं चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सवारियां बैठाने को रेस लगा रहे निजी बस चालक : बदायूं-उसावां रोड पर अक्सर सवारियां बैठाने को लेकर निजी बस चालक रेस लगाते हैं। सोमवार दोपहर हादसा भी इसी वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बसें जैसे ही बदायूं से निकलीं कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाली बस पहले सखानू पहुंच गई। उसने जो भी सवारियां मिलीं, बस में बैठा लीं तब तक दूसरी बस अलापुर पहुंच गई। उसने अलापुर कस्बे में जो सवारियां मिलीं, उन्हें बैठा लिया तब तक यह बस भी अलापुर पहुंच गई लेकिन उसे कोई सवारी नहीं मिली। अलापुर से निकलकर दोनाें बस चालक इसलिए रेस लगाने लगे कि वह म्याऊं पहुंचकर पहले सवारियां बैठा लें। इसी जल्दबाजी में अभियासा गांव के नजदीक हादसा हो गया।