फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rabi farmers in organizing the seminar information

रबी गोष्ठी के आयोजन में किसानों दी जानकारी

Fri, 06 Nov 2015 11:44 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 06 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rabi farmers in organizing the seminar information

विज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण और शासन से आने वाली तमाम योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन बरेली रोड स्थित मैदान में हुआ। इसमें विभिन्न विभागों, कीटनाशक कंपनियों, कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने किसानों की खाद, नलकूप एवं विद्युत समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने किसानों से खेती के साथ पशुपालन, बागवानी, फलों की खेती, कृषि वानिकी करने की अपील करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने खेती की सामयिक जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने किसान पंजीकरण और गेहूं बीज अनुदान के बारे में बताया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालन, कृषि अनुसंधान के डॉ. एके चौबे ने दलहनी फसलों, डॉ. अर्जुन ने गेहूं की खेती, डॉ. यशपाल सिंह ने सब्जियों की खेती, डॉ. फूलसिंह ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में बताया। इस दौरान जिला समन्वयक डॉ. वीके सिंह ने यूपी डॉस्प की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर सोलर पंप, लपेटक पाइप, कृषि यंत्र, बीजों पर अनुदान, बखारी के अनुदान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed