फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Questions are being raised on the quality of underground cables

Budaun News: अंडरग्राउंड केबल की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

Sun, 04 Aug 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Questions are being raised on the quality of underground cables
बदायूं। अंडरग्राउंड केबल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पालिका प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले की शिकायत की थी लेकिन, न जांच हो सकी और न ही किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई अमल में लाई गई। इसका खामियाजा शहर के लोग आज तक भुगत रहे हैं। जब शहर में हाहाकार मचा तो अब फिर से इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। देखना यह होगा कि अब मरम्मत का कार्य होने के बाद शहर के लोगों को राहत मिलेगी या फिर लोगों को अपनी जान पर खेलकर शहर में रहना होगा।
विज्ञापन


अंडर ग्राउंड केबल शहर में वर्ष 2016 में डाली गई। इसके बाद से लगातार इस केबल में फॉल्ट हो रहे हैं। पालिका प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब बिजली विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों ने समस्या को दूर करने के लिए शहर की अंडरग्राउंड केबल को बदलने का स्टीमेट शासन को भेजा है। इसी के साथ ही मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


सपा सरकार में डाली गई थी केबल

अंडरग्राउंड केबल सपा शासन में डाली गई थीं। इस दौरान तत्कालीन सांसद धर्मेंद्र यादव और शहर विधायक आबिद रजा के बीच खासी तनातनी हो गई थी। आबिद रजा की पत्नी फात्मा रजा उन दिनों नगर पालिका की चेयरमैन थीं। पालिका की ओर से केबल को मानक के अनुरूप न डालने की बात कहकर आपत्ति लगाई गई थी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो आबिद रजा पार्टी से बाहर हो गए थे। इस मामले में आरोपों के बाद शासन स्तर से जांच कराई गई थी। करीब दो सौ पन्ने की जांच रिपोर्ट तत्कालीन सीओ विजिलेंस जेएस पाटनी ने बनाई थी। इससे बड़ा घोटाला उजागर होने की उम्मीद थी पर सपा शासन की कारगुजारी पर भाजपा शासन में भी पर्दा पड़ा हुआ है। भाजपा की सांसद रहीं संघमित्रा ने इस मामले में सीएम से मुलाकात भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed