{"_id":"5ebd81a18ebc3e905f4820d5","slug":"quarantine-badaun-news-bly405849169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए छह लोग क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए छह लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/उसहैत। शाहजहांपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के संपर्क में उसहैत इलाके के भी छह लोग आएं हैं। इनमें युवक के बहन-बहनोई समेत पांच रिश्तेदार शामिल हैं। जबकि एक प्राइवेट चिकित्सक है। उसने युवक के बहनोई की मां का इलाज किया था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी छह लोगों को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किया है। सभी संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
बुधवार को शाहजहांपुर जिले के कलान में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। इस पर शाहजहांपुर के स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने युवक की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली। तब पता चला कि पॉजिटिव युवक का बहनोई भी उसके संपर्क में आया था। बताते हैं कि युवक का बहनोई उसहैत इलाके के ग्राम चिरानी में रहता था। कुछ दिन पहले युवक बीमार पड़ा था। तब उसका बहनोई कलान पहुंचा था। वह कई बार युवक को बाइक पर बैठाकर डॉक्टर के पास ले गया था। इसके बाद उसका बहनोई अपने घर आ गया। बाद में पता चला कि उसका साला कोरोना पॉजिटिव है। उसकी हिस्ट्री के मुताबिक शाहजहांपुर पुलिस ने उसहैत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इससे गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की एक टीम चिरानी गांव पहुंच गई। इस दौरान उसहैत पुलिस भी मौजूद रही। जब युवक के बहनोई से जानकारी ली तो उसने बताया कि अभी दो दिन पहले एक प्राइवेट चिकित्सक उसकी मां का इलाज किया था। चिकित्सक ककराला का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक के बहन, बहनोई, सास, ससुर और दो वर्षीय भांजे को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किया है। वहीं ककराला से प्राइवेट चिकित्सक को भी कोरोना वार्ड भेजा गया है।
एडीओ पंचायत ने गांव कराया सैनिटाइज
एक परिवार के पांच लोगों को कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किए जाने की सूचना पर एडीओ पंचायत हरिओम भी चिरानी गांव पहुंच गए। उन्होंने परिवार के घर और उसके आसपास इलाके को सैनिटाइज कराया है। इसके अलावा गांव वालों को मास्क भी वितरण किए।
विज्ञापन
बुधवार को शाहजहांपुर जिले में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसकी हिस्ट्री के अनुसार उसहैत इलाके छह लोग संपर्क में आए थे। इससे उन्हें जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वांरटीन किया गया है। सभी की जांच कराई जा रही है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ