{"_id":"5e99de958ebc3e6fa6218f07","slug":"quarantine-badaun-news-bly4029868189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानीः नेपाल से लौटे युवक समेत 11 लोग क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानीः नेपाल से लौटे युवक समेत 11 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। नेपाल से घर लौटे गौतमपुरी निवासी युवक को बुखार आने से मोहल्ले में खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलने पर युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसके समेत बाहर से लौटे 11 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
उझानी के गौतमपुरी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक नेपाल के धनगढ़ी स्थित एक होटल में नौकरी करता है। लॉकडाउन होने के बाद नेपाल से पैदल चलकर शुक्रवार सुबह युवक अपने घर पहुंचा। घर पहुंचकर युवक को बुखार आ गया। इसका पता लगने पर पड़ोसियों ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस वाले युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि वहां स्वास्थ्य परीक्षण करने पर कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला। इसके अलावा शुक्रवार को कोठीनगला गांव के तीन, अढ़ौली और बसोमा के दो-दो, शेखूपुर, मानकपुर और पठानटोला मोहल्ला निवासी एक-एक युवक दिल्ली से घर लौटे। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि सभी 11 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।