{"_id":"66773b94af0c71fa6d02d6a8","slug":"quack-gave-injection-to-stop-stomach-pain-miscarriage-badaun-news-c-123-1-sbly1018-121000-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झोलाछाप ने पेट दर्द रोकने के लिए लगाया इंजेक्शन, गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झोलाछाप ने पेट दर्द रोकने के लिए लगाया इंजेक्शन, गर्भपात
विज्ञापन
आसफपुर में दुकान में चलता फर्जी अस्पताल। संवाद
आसफपुर। कस्बे में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम की झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पेट दर्द की दवा लेने आई गर्भवती को उसने इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। शनिवार को महिला का दो माह का गर्भ गिर गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवासी आकाश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 14 जून को पत्नी सीमा देवी को पेट दर्द होने लगा। चंदौसी मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में दवा दिलाने लाया था। महिला झोलाछाप ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा, जो उसने करवा दिया। बताया कि पत्नी के पेट में दो माह का गर्भ था। पेट दर्द में गलत इंजेक्शन लगाने से सीमा की हालत बिगड़ गई। शनिवार को गर्भ गिर गया तो वह पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा और शिकायत की। महिला झोलाछाप ने गाली-गलौज करते हुए अस्पताल से भगा दिया।
इस प्रकरण की लिखित तहरीर आकाश मौर्य ने पुलिस को देते हुए आरोपी महिला झोलाछाप और अस्पताल संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। यहां बता दें कि अस्पताल में पहले भी इस तरह ही कई घटनाएं हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की सांठ-गांठ से संचालित इन फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। उधर, थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया है कि चौकी पर तहरीर दी होगी। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।