फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Qawwals celebrated Sayyid Baba's Urs

Budaun News: सैय्यद बाबा के उर्स में कव्वालों ने बांधा समां

Thu, 18 May 2023 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Qawwals celebrated Sayyid Baba's Urs
उर्स में कव्वाली सुनाते कव्वाल। संवाद
- तकरीरों में उलेमा ने दिया कौम की सलामती का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। हजरत सैय्यद भूड़ वाले बाबा के सालाना उर्स में बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में जायरीन जुटे। उन्होंने बाबा की ज्यारत का सजदा किया, साथ ही मन्नत मांगी। अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। कव्वालों ने अपनी पेशकश से समां बांध दिया।
बरेली-मथुरा हाईवे पर छतुइया रेल फाटक के समीप स्थित भूड़ वाले बाबा की ज्यारत पर अकीतदमंदों के जुटने का सिलसिला बुधवार दोपहर से ही शुरू हो गया था। देर शाम दिल्ली के दिलबर सुल्तानी कव्वाल और नैनीताल से महताब साबरी ने कव्वालियां सुनाना शुरू किया तो श्रोता झूम उठे। दिलबर सुल्तानी ने सुनाया- जब से तुमको देखा है, और कुछ नहीं जंचता। महताब साबरी ने फरमाया- चौखट पे अकीदत से जो आया है, बाबा ने उसे अपनाया है। दोनों कव्वालों का उर्स कमेटी के संचालक असलम ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उर्स में आसपास जिलों से भी जायरीन आए। अकीदतमंदों समेत जायरीन ने बाबा की ज्यारत पर चादरपोशी की। अकीदतमंदों में अली शेर ने बताया कि बाबा की ज्यारत पर मत्था टेकने से हर मन्नत पूरी होती है। उर्स के आसपास लगी खानपान समेत अन्य सामान की दुकानों पर भी भीड़भाड़ नजर आई। इस मौके पर नवी शेर, शेर मोहम्मद, जमील अल्वी, नदीम अल्वी, जान मोहम्मद, नूर मोहम्मद, शान मोहम्मद, बाबू मियां, शकील अल्वी, मुनव्वर, पप्पू मियां और अकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed