{"_id":"5ec5645a8ebc3e908b260ddc","slug":"purti-department-raided-and-recovered-17-lpg-cylinders-badaun-news-bly4064939172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति विभाग ने छापा मारकर बरामद किए 17 रसोई गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति विभाग ने छापा मारकर बरामद किए 17 रसोई गैस सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। पूर्ति विभाग और पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला अकबराबाद में एक घर पर छापा मारकर गैस रिफिलिंग और सिलिंडर ब्लैक के धंधे का भंडाफोड़ किया है। मौके से खाली और भरे 17 रसोई गैस सिलिंडर मिले हैं। सभी सिलिंडर इंडेन के हैं। मामले में जांच चल रही है।
पूर्ति निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को सूचना मिली कि मोहल्ला अकबराबाद में विजय बाबू के घर में लंबे समय से रसोई गैस सिलिंडर ब्लैक और रिफिलिंग का धंधा चल रहा है। सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम के साथ पूर्ति निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने यहां छापा मारा। मौके से रसोई गैस के आठ भरे हुए और नौ खाली कुल 17 सिलिंडर बरामद हुए। छापे के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सख्ती करते हुए भीड़ को हटा दिया। बरामद सिलिंडर पूर्ति विभाग ने कब्जे में ले लिए हैं। पूर्ति निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में जांच चल रही है। गैस सिलिंडर ब्लैक और रिफिलिंग मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।