{"_id":"681e5d5f0be9faf93e08f276","slug":"puppet-show-held-at-shaheed-mela-birsa-munda-remembered-badaun-news-c-123-1-bdn1009-139138-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहीद मेले में हुआ कठपुतली शो, बिरसा मुंडा को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहीद मेले में हुआ कठपुतली शो, बिरसा मुंडा को किया गया याद
विज्ञापन
ककराला में शहीद मेले में मौजूद लोग। स्रोत-आयोजक
बदायूं। अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए मारे गए सैकड़ों शहीदों की याद में ककराला में चल रहे शहीद मेले में शुक्रवार को दूसरे दिन वाराणसी से आई कलाकारों की टीम ने बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित कठपुतली शो दिखाया।
शहीद मेले के आयोजक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि 10 मई को मेला स्थल पर शहीदों की याद में एक शाम शहीदों के नाम से मुशायरा और कवि सम्मेलन होगा। किसान आंदोलन से जुड़ीं अंतरराष्ट्रीय शूटर पूनम पंडित भी शामिल होंगी।
इस अवसर पर जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व शासकीय अधिवक्ता अनवर आलम, शायर डॉ. सोहराब ककरालवी, नगर पालिका चेयरमैन इंतखाब सकलैनी, आजम अली, अशरफ गुलशन, आबिद अली, फैजियाब खान, तजम्मुल अंसारी, कामिल खान आदि मौजूद रहे।