फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pull

मार्च के अंत तक चालू हो जाएंगे नगरिया खनू और खिरकवारी पुल

Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
pull
शहर में डीएम रेल क्रॉसिंग पर बना नेकपुर अंडरपास। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दातागंज में रामगंगा पर नगरिया खनू और सहसवान में महावा नदी पर खिरकवारी पुल मार्च के अंत तक चालू हो जाएंगे। खिरकवारी पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है तो नगरिया खनू पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। जिले के बेहद पिछड़े इलाकों में बन रहे इन दोनों पुलों के चालू होने से सैकड़ों गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कई जिलों में आना-जाना आसान होगा। दूरी कम होने के बाद समय के साथ धन की भी बचत होगी। इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

दातागंज में रामगंगा पर नगरिया खनू पुल का निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ था। इसका निर्माण मार्च 2022 के अंत तक पूरा होना है। नगरिया खनू पुल चालू होने के बाद बदायूं की दातागंज और शाहजहांपुर की तिलहर तहसील क्षेत्र के 150 से ज्यादा गांवों का सीधे संपर्क जुड़ जाएगा। 697.93 मीटर लंबे पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम 46.81 करोड़ की लागत से करा रहा है। यहां बता दें कि नगरिया खनू में रामगंगा पर पुल न होने से हर बाढ़ के सीजन में बदायूं और शाहजहांपुर सीमा के 150 से ज्यादा गांवों का संपर्क कट जाता है। नगरिया खनू पुल चालू होने के बाद दातागंज सीधे शाहजहांपुर की तहसील तिलहर के कस्बा गढ़िया रंगीन से जुड़ जाएगा। दोनों जिलों के बीच करीब 40 किमी दूरी भी कम हो जाएगी। इसके साथ ही दो, चार पहिया वाहन कलान, जलालाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर और लखनऊ तक आसानी से आ जा सकेंगे। इससे व्यापारिक गतिविधियां भी बढेंगी।
विज्ञापन

जहां तक खिरकवारी पुल का सवाल है तो इसका सहसवान में महावा नदी पर दिसंबर 2020 में निर्माण शुरू हुआ था। उप्र राज्य सेतु निगम 12.91 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण करा रहा है। यहां निर्माण लगभग पूरा हो गया है। यह पुल भी मार्च में आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। खिरकवारी पुल का निर्माण होने के बाद सहसवान क्षेत्र के 30 से ज्यादा गांवों को लाभ होगा। पुल चालू होने के बाद इन गांवों की बरेली-मथुरा मार्ग से दूरी करीब 20 किमी तक कम हो जाएगी। ग्रामीणों को कासगंज दिशा में आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। अब तक इन गांवों के लोगों को पहले सहसवान आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सहसवान के इन गांवों को मिलेगा लाभ
खिरकवारी में महावा नदी पर पुल होने से तौफी नगला, नगला खिरकवारी, औरंगाबाद, आसे नगला, जामिनी, नवाबगंज, जरीफपुर गढ़िया, रसूलाबेला, धुबिया, नसीरपुर, भीकमपुर, सुजातगंज, बेला, पालपुर, नरसैना, हुसैनपुर, साहपुर, हरपालपुर, पिपरौल, चंदपुर आदि गांवों के लोगों को फायदा होगा। अब तक इन गांवों के लोगों को कासगंज या मथुरा की ओर जाने के लिए करीब 20 किमी घूमकर पहले सहसवान आना होता है। पुल बनने से इन गांवों का सीधा संपर्क बरेली-मथुरा हाईवे से हो जाएगा।
-
नेकपुर अंडरपास भी तैयार, चुनाव बाद हो जाएगा लोकार्पण
शहर में डीएम रोड स्थित रेल क्रॉसिंग पर नेकपुर अंडरपास भी बन कर तैयार हो गया है। यहां रंग रोगन समेत अन्य काम भी पूरे कर लिए गए हैं। अंडरपास का अब लोकार्पण बाकी है। विधानसभा चुनाव होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आने वाले इस अंडरपास का भी लोकार्पण हो जाएगा। इसके बाद डीएम रोड रेल क्रॉसिंग पर भी जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। बदायूं-कासगंज के बीच इन दिनों पांच जोड़ी दैनिक ट्रेनों का संचालन होता है। ऐसे में बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से यहां भी जाम लगता है। उम्मीद है कि मार्च के बाद यहां जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

-
दातागंज में नगरिया खनू और सहसवान में खिरकवारी पुलों को मार्च के अंत तक आवागमन के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। खिरकवारी पुल का निर्माण पूरा हो चुका है और नगरिया खनू पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। दोनों पुलों से आवागमन चालू होने के बाद सफर आसान हो जाएगा।
- देवेंद्र सिंह, सीपीएम राज्य सेतु निगम

नगरिया खनू में महावा नदी पर बना पुल। संवाद

नगरिया खनू में महावा नदी पर बना पुल। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed