{"_id":"c8de7bfb206472a83ea318576af7227d","slug":"publicity-campaigns-were-shifting-public-school-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिसिटी कैंपेन में झूम उठे सरकारी स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिसिटी कैंपेन में झूम उठे सरकारी स्कूलों के बच्चे
बदायंू
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 26वीं वाहिनी के तत्वावधान में हुए माइनर पब्लिसिटी कैंपेन में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को डीआईजी ने पुरस्कृत किया।
क्षेत्र के सीमांत इलाके धुरिया पलिया में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी के डीआईजी केपी सिंह ने किया। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सरस्वती वंदना के अलावा मां तुझे सलाम, भोजपुरी गीत, जिस देश में गंगा बहता है व पंजाबी गीत समेत विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। जिसमें प्राथमिक विद्यालय धुरिया, पलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय धुरिया पलिया, प्राथमिक विद्यालय बगहा, मझारा, नगरियाखुर्दकलां, मठइयालालपुर व पुरैना के बच्चे शामिल रहे। इस दौरान डीआईजी केपी सिंह ने कहा कि देश में कुछ बाहरी ताकतें अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। क्षेत्र में युवाओं को यदि कोई असमाजिक तत्व किसी प्रकार का प्रलोभन देने की कोशिश करता है तो लोग एसएसबी के अलावा पुलिस व जिला प्रशासन को सूचना दे सकते हैं। सीमाएं सुरक्षित रहेगी तो देश भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मिलकर क्षेत्र में एक कन्या इंटर कॉलेज खुलवाने का प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। कमांडेंट जेपी राणा ने कहा कि इस वर्ष बजट के अभाव में कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू नहीं किया जा सका है, लेकिन अगले वित्तीय वर्ष में मिलने वाले बजट से यहां कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र तो शुरू होगा ही, साथ ही यहां के लोगों को ऑल इंडिया टूअर भी कराया जाएगा। डीआईजी ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सोनाली, साधना, श्याम, गंगा बैरागी, अंशु, शिखा, हरप्रीत कौर सहित तमाम बच्चों को पुरस्कृत किया। एरिया आर्गेनाइजर अनुज थपियाल ने बच्चों को टिफिन भी बांटे।