फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Public representatives received the first installment of Rs. 2.5 crore each for development

Budaun News: विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को मिली ढाई-ढाई करोड़ की पहली किश्त

Tue, 15 Jul 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Public representatives received the first installment of Rs. 2.5 crore each for development
महेश चंद्र गुप्ता,सदर विधायक
बदायूं। जिले में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए शासन ने सांसद, विधायक और एमएलसी को मिलने वाली विकास निधि की पहली किश्त के रूप में ढाई-ढाई करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि वार्षिक मिलने वाले पांच करोड़ रुपये के अंतर्गत दी गई है।
विज्ञापन

शासन से मिली इस धनराशि का उपयोग जनप्रतिनिधि अब अपने-अपने क्षेत्र में जरूरी विकास कार्यों में कर सकेंगे। निधि जारी होने के बाद जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए हैं। इनमें सबसे अधिक जोर गांवों और शहरों में सड़कों की मरम्मत, नए मार्गों के निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुधारने पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायकों ने कहा कि सड़कों के अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए हैंडपंप, प्याऊ आदि की स्थापना को भी प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं कुछ क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, नाली आदि निर्माण जैसे प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सभी प्रस्तावों की जांच के बाद धनराशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विधायकों की बात
शासन से मिली निधि से शहर की जर्जर सड़कों, बरातघर आदि का निर्माण कराया जाएगा। गर्मी में पेयजल की दिक्कतें आम हैं, इसलिए हैंडपंप आदि के लिए भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
-महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक, भाजपा
--
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में सड़कें टूट चुकी हैं। इन मार्गों को दुरुस्त कराना प्राथमिकता में है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर भी काम कराए जाएंगे।

-हिमांशु यादव, शेखूपुर विधायक, सपा
--
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की जरूरत ज्यादा है। पैसा जनता की सुविधाओं पर खर्च होगा। सड़कों के अलावा सर्वजनिक स्थलों पर पेजयल व्यवस्था बेहतर करना भी प्राथमिकता में रहेगा।
-हरीश शाक्य, बिल्सी विधायक, भाजपा
--
गांव की व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर फोकस रहेगा। सड़कों को ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा बरातघर निर्माण पर भी खर्च किया जाएगा।
-राजीव कुमार सिंह, दातागंज विधायक, भाजपा

महेश चंद्र गुप्ता,सदर विधायक

महेश चंद्र गुप्ता,सदर विधायक

महेश चंद्र गुप्ता,सदर विधायक

महेश चंद्र गुप्ता,सदर विधायक

महेश चंद्र गुप्ता,सदर विधायक

महेश चंद्र गुप्ता,सदर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed