फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PTO broke the wire of a handicapped person's e-rickshaw, there was an altercation

Budaun News: पीटीओ ने दिव्यांग के ई रिक्शा की तोड़ी तार, नोकझोंक

Tue, 22 Apr 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
PTO broke the wire of a handicapped person's e-rickshaw, there was an altercation
बिसौली। एमएफ हाईवे पर पीटीओ ने अवैध रूप से चल रहे एक ई-रिक्शा पर कार्रवाई की तो दिव्यांग चालक रोने लगा। इस पर राहगीर और अधिवक्ता उसके समर्थन में आ गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध जताते हुए निर्माण करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पीटीओ और राहगीरों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

पीटीओ रमेश प्रजापति एमएफ हाईवे के चंदोसी रोड पर सोमवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक को रोक लिया और उससे कागज मांगे। दिव्यांग रिक्शा चालक ने रिक्शा खरीद का बिल दिखा दिया। चालान नहीं करने को लेकर गिड़गिड़ाने लगा। आरोप है कि पीटीओ के सिपाही ने उससे अभद्र व्यवहार करते हुए उसके ई रिक्शा की तार तोड़ दिया। इसके बाद वह रोने लगा तो लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान तहसील से वापस घर जा रहे एक अधिवक्ता ने पीटीओ से कहा की चेकिंग के नाम पर मानवता तो तार तार मत करो। ई-रिक्शा विक्रेताओं के खिलाफ भी तो कार्रवाई करो। उसके चालान करते समय व्यवहार तो सही करो। इस पर पीटीओ ने कहा की ज्यादा ज्ञान न दो। इसी बात को लेकर दोनों ओर से काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। उधर पीटीओ ने बिना रजिस्ट्रेशन के पांच ई रिक्शा को सीज कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीटीओ रमेश प्रजापति ने कहा की आम जन की सुरक्षा हेतु सरकार के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी वाहन चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed