फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Proposal on proposal still waiting for approval

एक साल में तीन बार भेजा सड़क बनाने का प्रस्ताव, शासन ने नहीं दी स्वीकृति

Tue, 18 Oct 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Proposal on proposal still waiting for approval
मंडी समिति के पास टूटा पड़ा रोड। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में मंडी से होकर गुजरने वाले खस्ताहाल मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को दुरुस्त कराने के लिए न सिर्फ स्थानीय लोग कई बार मांग उठा चुके हैं, बल्कि विभाग की ओर से भी प्रस्ताव पर प्रस्ताव बनाकर भेजे गए, लेकिन शासन स्तर से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इस सड़क में एक से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए। एक साल में तीन-तीन प्रस्तावों के बाद भी मंजूरी न मिलना समझा से परे है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे शहर से अलापुर होते हुए उसावां को जाता है। इस रोड पर गौरीशंकर मंदिर से मंडी समिति से आगे तक करीब नौ सौ मीटर का रोड पूरी तरह से टूटा हुआ है। जगह-जगह एक से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसको बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन बार प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया, जिसमें दो बार इस टूटे हुए हिस्से को बनवाने के लिए और एक बार बदायूं से उसावां तक पूरे रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शामिल था, लेकिन अभी तक प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
विज्ञापन

पहले 3.30 करोड़ में बनाना था टूटा रोड, बाद में बढ़ी धनराशि
दिसंबर 2021 में इस सड़क को बनवाने के लिए तीन करोड़, 30 लाख रुपये की कार्य योजना लोक निर्माण विभाग ने बनाकर भेजी थी, लेकिन शासन स्तर से आठ माह तक कोई सुध नहीं ली गई। अचानक शासन ने सितंबर 2022 में इसकी कार्य योजना को दोबारा बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद में विभाग की ओर से फिर से कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी, लेकिन सड़क के बदलते हालात को देखते हुए इसकी लागत बढ़ाकर पांच करोड़, 25 लाख कर दी गई। इसी माह की शुरुआत में शासन ने बदायूं से उसावां तक इस रोड के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण की कार्ययोजना मांगी। ऐसे में विभाग की ओर से 125 करोड़ की कार्ययोजना भेजी गई, लेकिन अभी तक यह स्वीकृत नहीं हुई और न विभाग को इसे बनाने के लिए धनराशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पूरे रोड की कार्ययोजना बनाकर भेज दी गई है, लेकिन शासन स्तर से फाइल को स्वीकृति न मिल पाने के कारण विभाग को धनराशि का आवंटन नहीं हो सका है। ऐसे में इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। -मनीष सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed