फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Progressive Farmer Kaushal Presented Black Potatoes to the Governor.

Shahjahanpur News: राज्यपाल को प्रगतिशील किसान कौशल ने भेंट किए काले आलू

Sun, 05 Apr 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Progressive Farmer Kaushal Presented Black Potatoes to the Governor.
लखनऊ में राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को काले आलू भेंट करते प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा।
कांट। गंगानगर निवासी प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा ने शनिवार को लखनऊ जाकर राजभवन में परिवार सहित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और उन्हें अपने कृषि फार्म पर उगाए गए कुफरी नीलकंठ प्रजाति के काले आलू भेंट किए।
विज्ञापन

राज्यपाल ने काले आलू की सराहना करने के साथ राजभवन के अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए कि अगले सीजन में राजभवन में हो रही खेती में काला आलू भी लगाएं। प्रगतिशील किसान ने कहा कि वह काला आलू का बीज उपलब्ध कराएंगे। राज्यपाल ने उनसे किसानों की आय दोगुनी करने पर चर्चा की और आने वाले समय में किसानों को आर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित करने करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रगतिशील किसान के साथ उनके भतीजे गौरव मिश्रा, पुत्र प्रखर मिश्रा, किसान विजय मिश्रा और सुधीर पाठक ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। कौशल मिश्रा के अनुसार राज्यपाल ने उनके कृषि फार्म पर जल्द आने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed