फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Procession taken out with great pomp, Hanuman devotees rejoiced

Budaun News: धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, झूम उठे हनुमान भक्त

Mon, 14 Apr 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with great pomp, Hanuman devotees rejoiced
उझानी में हनुमान शोभायात्रा में प्रदर्शन करते कलाकार। स्रोत- कमेटी
उझानी। हनुमान जयंती महोत्सव के तहत रविवार धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और झांकियों के साथ शोभायात्रा बिल्सी रोड बाजार में पहुंची तो भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया। भजनों की धुन पर हनुमान भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रबंध कमेटी की देखरेख में शोभायात्रा शुरू होने से पहले अतिथियों में शामिल विधायक हरीश शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, प्रभात राजपूत और हर्षवर्धन राजपूत ने मंदिर में पूजन किया। उन्होंने हनुमान की झांकी की आरती भी की। इसके बाद शोभायात्रा कछला रोड बाजार से बाजारकलां और किलाखेड़ा मोहल्ला के रास्ते बिल्सी रोड बाजार में पहुंचने तक हनुमान भक्तों की संख्या बढ़ती गई। काली अखाड़े और शंकर- पार्वती बने कलाकारों ने अपने करतब से भक्तों का मन मोह लिया। बिल्सी रोड बाजार और घंटाघर चौराहे पर भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर हनुमान भक्तों को शर्बत का वितरण किया गया। काली बने कलाकार नृत्य करते हुए भक्तों के नारियल फोड़े तो बाजार भी पवनपुत्र के जयकारों से गूंज उठा। बैंडबाजों पर भजनों की धुन पर झूमते भक्तों का आयोजकों ने जोश भी बढ़ाया। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर लौटकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। मंदिर में केक भी काटा गया। व्यवस्थाओं में कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बाबा, सचिन अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, राजीव गोयल, अमित प्रताप सिंह, पवन वार्ष्णेय, योगेश प्रताप सिंह, विवेक राष्ट्रवादी, गोपीबल्लभ शर्मा आदि का सहयोग रहा।

उझानी में हनुमान शोभायात्रा में प्रदर्शन करते कलाकार। स्रोत- कमेटी

उझानी में हनुमान शोभायात्रा में प्रदर्शन करते कलाकार। स्रोत- कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed