फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Problems of patients continue in women's hospital...waiting for timely treatment

Budaun News: महिला अस्पताल में मरीजों की दिक्कत बरकरार...समय पर उपचार का इंतजार

Wed, 12 Jun 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 12 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Problems of patients continue in women's hospital...waiting for timely treatment
महिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चो को लेकर फर्स पर बैठी महिलाएं। संवाद
बदायूं। महिला अस्पताल में मंगलवार को भी डॉक्टरों की कुर्सी खाली पड़ी रहीं। दूर-दराज से आए मरीजों को डाॅक्टर के कक्ष के सामने बैठकर इंतजार करना पड़ा। व्यवस्था फेल होते देख सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा ने ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखा। वहीं, डॉ. संदीप और सुकुमार अग्रवाल के चेंबर खाली रहे, जहां मरीज उनके आने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


बता दें कि डॉ. संदीप की मंगलवार की शाम को एसएनसीयू में ड्यूटी थी, इस वजह से वह सुबह नहीं आए थे। पर्चा बनाने वाले डॉ. संदीप का नाम डालकर दे रहे थे, इसलिए मरीज भी उनकी राह तक रहे थे। वहीं, डाॅ. सुकुमार अग्रवाल अवकाश पर थे। डॉ. रुचि गुप्ता और डॉ. राबिया ने मरीजों को देखा। दूरदराज से आए मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन


बच्चे को डॉक्टर संदीप को दिखाना था। उनका पर्चा बना हुआ है। 10 किलोमीटर दूर से चलकर सुबह आठ बजे आ गए और 12 बजे तक डॉक्टर नहीं हैं। सुबह से बच्चा परेशान है। अगर डॉक्टर नहीं आते तो कर्मचारी उनका पर्चा ही नहीं बनाते। -अमित कुमार, बसंत नगर
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे और लाइन में लगे तो 10 बजे पर्चा बन सका। उसके बाद से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। बेटी को तेज बुखार है । पर्चा डॉक्टर संदीप का बना हुआ है। ऐसे में किसी और डॉक्टर को दिखा भी नहीं सकते। -श्यामा देवी, खेड़ा बुजुर्ग



बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुकुमार अग्रवाल अवकाश पर थे। संदीप की शाम को एसएनसीयू में ड्यूटी थी। डॉक्टर कुमार वासु सुबह में एसएनसीयू में तैनात थे। यही वजह रही कि बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी में नहीं थे। मैंने खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखा। डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस महिला, अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed