फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Private tube well owner cut the connections of six consumers

Budaun News: निजी नलकूप मालिक ने छह उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

Fri, 09 Aug 2024 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Private tube well owner cut the connections of six consumers
बिजली कनेक्शन काटे जाने की ​शिकायत करते उपभोक्ता। संवाद
उझानी। करीब पांच साल से निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर से जुड़े पांच उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। उपभोक्ताओं ने नलकूप मालिक पर कनेक्शन काटे जाने का आरोप लगाते हुए बिजली अफसरों से शिकायत भी की। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़े गए।
विज्ञापन

मामला भूड़ वाली ज्यारत के पास बसी एक कॉलोनी का है। कॉलोनी में एक दर्जन से अधिक घर हैं। गृहस्वामियों ने बिजली कनेक्शन भी स्वीकृत कर लिया था। करीब पांच साल पहले कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद लाइन पास में ही निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर से जोड़ दी गई थी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में रामपाल, राजाराम श्यामलाल और महेंद्र ने बताया कि पिछले सप्ताह नलकूप मालिक ने पांच उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अगले दिन वह नलकूप मालिक से मिले तो उन्होंने कनेक्शन जोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से नलकूप मालिक ने यह भी कहा कि लोड अधिक होने की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। इससे सिंचाई प्रभावित होती है। मामला तीन दिन पहले बिजली अफसरों के संज्ञान में पहुंचा तो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जानकारी कराई गई। कर्मचारियों ने लाइन जोड़ने की कोशिश की तो नलकूप मालिक ने कर्मचारियों को भी लौटा दिया। इसके बाद से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।

अवर अभियंता अमित प्रकाश ने बताया कि कनेक्शन जिस निजी नलकूप से जुड़े हुए थे, उसमें थ्री फेस लाइन है। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वह नई केबल की व्यवस्था कर लें। कर्मचारी मौके पर जाकर कनेक्शन जोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed