फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Private bus overturns while trying to avoid pothole, three injured

Budaun News: गड्ढा बचाने के चक्कर में पलटी निजी बस, तीन घायल

Wed, 01 Nov 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Private bus overturns while trying to avoid pothole, three injured
बदायूं से म्याऊं की तरफ जा रही प्राइवेट बस सड़क पर पलट गई। मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़।
म्याऊं (बदायूं)। मंगलवार शाम म्याऊं पुलिस चौकी के नजदीक गड्ढा बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार निजी बस पलट गई। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ यात्री खुद ही खिड़कियों से बाहर निकल आए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार शाम छह बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस वक्त निजी बस बदायूं से उसावां जा रही थी। उसकी रफ्तार भी काफी तेज थी। बस म्याऊं पुलिस चौकी के नजदीक पहुंची तो एक गड्ढा बचाने के चक्कर में बीच सड़क पर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस पलटते देखकर चौकी पुलिस समेत आसपास मौजूद तमाम लोग दौड़कर आग गए। उन्हाेंने आनन-फानन में बस का अगला शीशा तोड़ा और उससे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ यात्री बस की खिड़कियों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

बताते हैं कि हादसे में ग्राम विशुनपुरी निवासी ओम प्रकाश (50), धर्मपुर निवासी बेबी (36) पत्नी वीरपाल और म्याऊं निवासी शौकत अली (70) घायल हो गए। सभी को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश का एक पैर कट गया है। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को सीधा कराया और उसे पुलिस चौकी के नजदीक खड़ा करा दिया गया। हादसे के दौरान बस में करीब 25-30 यात्री सवार थे। उसका चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed