फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   principal suspension

हरबिलास कॉलेज में पहुंचे प्रधानाचार्य, ऑफिस में लटका मिला ताला

Mon, 19 Aug 2019 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
principal suspension
उझानी (बदायूं)। निलंबन निरस्त होने के बाद प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा सोमवार को हरबिलास कॉलेज में कार्यभार संभालने के लिए पहुंच गए। कॉलेज के गार्डों ने पहले तो उन्हें गेट पर ही रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से वह अंदर पहुंचे तो उन्हें ऑफिस की चाबी नहीं दी गई। छुट्टी होने तक कॉलेज में ही रहे शर्मा को लिखित रूप से कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया गया। इसे लेकर अफरातफरी का भी माहौल बना रहा।
विज्ञापन

हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने अपने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में दोनों पक्ष सुनने के लिए डीआईओएस राममूरत के लिए अधिकृत किया था। डीआईओएस ने गोपाल शर्मा पर प्रबंधन की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को तर्कसंगत नहीं माना था। निलंबन के लिए आरोपों को अपर्याप्त बताते हुए खारिज कर दिया गया था। इसके बाद कार्यभार संभालने के लिए सोमवार को वह कॉलेज पहुंचे। उनके साथ कोतवाली पुलिस भी थी। उन्हें जब गार्डों ने कॉलेज के अंदर जाने से रोका तो दरोगा शिवेंद्र भदौरिया ने हस्तक्षेप कर ऑफिस तक पहुंचाया। ऑफिस बंद था लेकिन कॉलेज में शिक्षण सुचारु था। ऑफिस की चाबी के लिए उन्होंने स्टाफ से भी संपर्क साधा लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। गोपाल शर्मा ने बताया कि वह कॉलेज में अवकाश होने तक रहे लेकिन प्रबंधन की ओर से उन्हें लिखित में कार्यभार नहीं सौंपा गया है। उधर, कॉलेज के अध्यापकों ने ताजा घटनाक्रम से दिल्ली में मौजूद कॉलेज की प्रबंधक जयश्री गोयल को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed