{"_id":"6437061fc767550b54071c46","slug":"principal-and-secretary-deposited-embezzlement-amount-on-a-notice-badaun-news-c-4-1-124670-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक नोटिस पर प्रधान व सचिव ने जमा कर दी गबन की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक नोटिस पर प्रधान व सचिव ने जमा कर दी गबन की धनराशि
विज्ञापन
- पिछले सप्ताह डीपीआरओ ने भेजा था नोटिस, पोल खुलते ही जमा कर दी थी आधी रकम
- दोनों ने सरकारी नल लगाने के नाम पर किया था 41 हजार का गबन, नहीं हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर के प्रधान और सचिव ने एक नोटिस पर गबन की धनराशि जमा कर दी। उन्होंने सरकारी नल लगाने के नाम पर करीब 41 हजार रुपये का गबन किए थे। आधे रुपये पोल खुलने पर जमा कर दिए थे, लेकिन आधे रुपये नोटिस जारी होने के बाद जमा कर दिए, लेकिन इस मामले में उन पर कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्राम पंचायत जलालपुर निवासी घलेंद्र ने कुछ समय पहले शिकायत की थी कि भीकम मौर्य और गनेशी यादव के घर के पास इंडिया मार्का नल न लगे होने के बावजूद 41 हजार रुपये की धनराशि गबन कर ली गई। विगत बृहस्पतिवार को डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने जलालपुर पहुंचकर इसकी जांच की थी। इस संबंध में उन्होंने प्रधान गोपी चंद और पंचायत सचिव राजीव कुमार को नोटिस दिया गया था। उन्होंने कहा था कि अगर धनराशि जमा नहीं की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
हालांकि इसकी पोल खुलने के बाद वह 20 हजार रुपये जमा कर चुके थे, लेकिन जब डीपीआरओ ने नोटिस दिया तो सचिव और प्रधान ने शेष रुपये भी जमा कर दिए। अभी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
कुढ़ौली के प्रधान और सचिव को भी नोटिस जारी
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने कुढ़ौली के प्रधान और सचिव को भी नोटिस जारी किया है। दोनों ने खलिहान की जगह पर पंचायत भवन का निर्माण करा दिया था। इसकी जांच में पंचायत सचिव अलख प्रताप सिंह और प्रधान रामवीर दोषी पाए गए थे। उन्होंने दो लाख 84 हजार 763 रुपये का दुरुपयोग किया था। इसमें एक लाख 42 हजार 382 रुपये जमा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन प्रधान और सचिव ने रुपये जमा नहीं किए। इससे उन्हें नोटिस दिया गया है। अगर रुपये जमा नहीं किए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।