{"_id":"6876aba0d3552100c70082d5","slug":"prime-minister-divyansha-center-started-in-government-medical-college-badaun-news-c-123-1-bdn1009-143189-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र शुरू
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ट्राईसाइकिल वितरण के दौरान मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व सदर विधायक
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को देश का 75वां और उप्र का छठा प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र शुरू हो गया। इस केंद्र से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सहायक उपकरणों की सुविधा निशुल्क मिल सकेगी।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीआईपी योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत संचालित होगा।
एलिम्को संस्था के सहयोग से ट्राईसिकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, वॉकर आदि उपकरण बांटे जाएंगे। मंगलवार को 277 लाभार्थियों को 1327 सहायक उपकरण बांटे गए। जिनकी लागत 31.89 लाख रुपये थी। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी विचार रखें। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार आदि मौजूद रहे।