फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prescription could not be made for two hours but medicine was not available

Budaun News: दो घंटे तक पर्चे बन सके न मिली दवा

Wed, 13 Nov 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Prescription could not be made for two hours but medicine was not available
जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
बदायूं। फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार सुबह आठ से दो घंटे तक न तो पर्चे बने न ही मरीजों को दवा मिल सकी। जिला अस्पताल में मरीज व तीमारदार परेशान रहे। पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। आठ बजे पहुंचे मरीज डॉक्टरों के कमरे खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं इमरजेंसी में भी मरीजों को देखने वाला कोई कर्मचारी नहीं था। 10 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शाकिर अली 15 अक्तूबर को अचानक लापता हो गए थे, जिनका 29 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं तो साथी फार्मासिस्ट विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। बुधवार सुबह आठ बजे से दस बजे तक जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक के कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर काम बंद रखा।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पतालों में पहुंचे मरीजों को भटकना पड़ा। दो घंटे तक जिला अस्पताल में न तो पर्चा बन सके न ही मरीजों को दवा मिल सकी।फार्मासिस्ट प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि 17 नवंबर तक सुबह में दो घंटे कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल के कर्मचारी इसमें शामिल हैं। इसके बाद भी बरामदगी नहीं होती है तो फिर कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जब हड़ताल की जा रही है तो नोटिस बोर्ड लगाना चाहिए
दो घंटे तक मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा है। नोटिस बोर्ड लगाना चाहिए था ताकि आने वाले मरीजों को पता लग जाता कि हड़ताल चल रही है। इधर-उधर भटकने के बाद ही पता लग सका कि कर्मचारी दो घंटे के बाद ही काम पर लौटेंगे। -अकरम खान, लालपुल



दो दिन से लौट रहे हैं... नहीं हो सकी खून की जांच
सोमवार से अस्पताल में जांच कराने के लिए आ रहे हैं। भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि पर्चा ही एक बजे से पहले नहीं बन पाता तो जांच कैसे हो सकती है। क्योंकि दो बजे कर्मचारी जांच कक्ष में ताला डालकर चले जाते हैं। दो बजे तक नंबर ही नहीं आ रहा है। -हेमंत, मीरा सराय



कर्मचारियों के 17 नवंबर तक सुबह में दो घंटे कार्य बहिष्कार करने की बात सभी को बता दी गई है। समाचार पत्रों में भी रोज छप रहा है। मरीजों को दस बजे के बाद ही अस्पताल आना चाहिए, जिससे उनको दो घंटे इंतजार न करना पड़े। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed