{"_id":"79ae79cbbb4e8a0bf25051e388804039","slug":"prepatations-are-ongoing-for-the-inspection-visit-of-the-gm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज
बदायूं।
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सूत्रों के मुताबिक तीन मार्च को आने का एक मैसेज रेलवे के अधिकारियों के मोबाइल पर भेजा जा चुका है, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। रेलवे स्टेशन पर बनाए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। लोहे का ढांचा तैयार होने के बाद अब लिंटर डालने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। एफओबी का निर्माण कार्य 15 फरवरी तक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों और उसके आसपास की सड़कों को भी बनवाया जा रहा है। वहीं शौचालय निर्माण और वीआईपी वेटिंग रूम का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही ओवरहेड टैंक और सर्कुलेटिंग एरिया में भी सुंदरीकरण का काम गति पर चल रहा है। इसकी तैयारियां युद्धस्तर पर जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही हैं।
विज्ञापन