{"_id":"6a1f2a2fe3569d98d3069b17","slug":"preparations-for-the-tgt-exam-are-complete-in-the-district-14115-candidates-will-appear-for-the-exam-at-13-centers-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165317-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टीजीटी परीक्षा के लिए जिले में तैयारियां पूरी, 13 केंद्रों पर 14,115 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टीजीटी परीक्षा के लिए जिले में तैयारियां पूरी, 13 केंद्रों पर 14,115 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Wed, 03 Jun 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी हो गईं। तीन और चार जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,115 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो पालियों में आयोजित होगी। तीन जून को प्रथम पाली में 3,687 और द्वितीय पाली में 2,918 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं चार जून को प्रथम पाली में 4,990 और द्वितीय पाली में 2,520 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों दिनों को मिलाकर कुल 14,115 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी भी ली जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अनुचित सामग्री केंद्र में न पहुंच सके। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के समय से 45 मिनट पहले तक ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी।