{"_id":"6a2716ecaea3aeabc106c6da","slug":"preparations-for-hajj-2027-have-begun-get-your-passport-in-order-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165729-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हज-2027 की तैयारी शुरू, पासपोर्ट करा लें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हज-2027 की तैयारी शुरू, पासपोर्ट करा लें दुरुस्त
विज्ञापन
बदायूं। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से हज-2027 पर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए निर्देश जारी किए हैं। इच्छुक आवेदक अपना अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार करा लें, अगर किसी की वैधता दिसंबर 2027 तक नहीं है, तो वह अपना नया पास पोर्ट अवश्य बनवा लें। वरना दिक्कत हो सकती है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हज-2027 की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने बताया कि हज-2027 के आवेदन के लिए मशीन पठित (मशीन रीडेबल) पासपोर्ट ही अनिवार्य होगा। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होंगे। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होना आवश्यक है। जिन लोगों के पासपोर्ट की वैधता इससे पहले समाप्त हो रही है, वे नया पासपोर्ट बनवा लें।
नए पासपोर्ट बनवाते समय सरनेम या लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ा जाए, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया में इससे परेशानी हो सकती है। हज-2027 की औपचारिक घोषणा होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।