{"_id":"767e82b8318a5a1bdd2ed0bcf05c0890","slug":"premaprakaash-mentor-and-vinod-became-treasurer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमप्रकाश संरक्षक और विनोद बने कोषाध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमप्रकाश संरक्षक और विनोद बने कोषाध्यक्ष
badaun
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संप्रेक्षक गौरव यादव के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर हुई मीटिंग में संगठन का विस्तार करते हुए कई कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रेमप्रकाश पांडेय को संगठन का संरक्षक और विनोद कुमार माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कहा गया है कि संगठन की मजबूती को सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकारिणी में मनोनीत सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाएं। कर्मचारियों के हितों की रक्षा को संगठन हमेशा संघर्षरत रहेगा। इस बीच संगठन का विस्तार करते हुए सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रेमप्रकाश पांडेय को संरक्षक मनोनीत किया गया। उनके अलावा लोकनिर्माण विभाग के इं. एके मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के विजय कुमार मिश्रा, कृषि विभाग के योगेंद्र यादव, विकास विभाग के राजेंद्र सिंह यादव, बेसिक शिक्षा विभाग के नदीमुल हसन, आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय के फजुल रहमान, विकास भवन के ब्रजेंद्र सिंह, सोहेल फरशोरी तथा मलेरिया विभाग के रमेश चंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अरुण कुमार गुप्ता और नंदकिशोर साहू को संयुक्तमंत्री जबकि विनोद कुमार माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विकास भवन के राजीव कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अन्नेश यादव, सिंचाई विभाग के रामलाल पिप्पल को संगठनमंत्री, सिंचाई विभाग के ललतेश कुमार को सांस्कृतिक मंत्री तथा रवि कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया है। मीटिंग में जिलाध्यक्ष मदन मुरारी गुुप्ता, संप्रेक्षक गौरव यादव के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन