फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preliminary report sent to DPO, investigation will start soon

Budaun News: डीपीओ को भेजी प्रारंभिक रिपोर्ट, जल्द शुरू होगी जांच

Thu, 26 Sep 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Preliminary report sent to DPO, investigation will start soon
उझानी। गिरधरपुर गांव में पुष्टाहार नष्ट किए जाने के मामले में ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने के बाद प्रभारी सीडीपीओ सुमिता पाठक ने डीपीओ को रिपोर्ट भेज दी है। डीपीओ जल्द इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

गिरधरपुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पुलिस को बुला लिया था। ग्रामीणों ने पुलिस समेत प्रभारी सीडीपीओ सुमिता पाठक से कार्यकर्ता की शिकायत भी थी। आरोप था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुष्टाहार बांटने की बजाय उसे महीनों तक अपने पास ही रखा।
विज्ञापन

जब वह सड़ गया तो उसे गड्ढे में दबाने के लिए स्कूल के पास खेत में पहुंच गई थीं। इसे लेकर मौके पर हंगामा भी हुआ था। पुलिस कर्मियों ने ही ग्रामीणों का शांत किया था। ग्रामीणों में गीतम सिंह और पप्पू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से भी सामूहिक रूप से शिकायत कर दी। इसकी रिपोर्ट उन्होंने बुधवार पूर्वाह्न डीपीओ कार्यालय भेज दी है। डीपीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वह हाईकोर्ट गए हैं। लौटने के बाद ही प्रभारी सीडीपीओ की रिपोर्ट पर गौर करेंगे। ग्रामीणों की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जिला स्तर से जांच कराएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पक्ष भी सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed