फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pregnant woman dies in hospital, allegations of wrong treatment

Budaun News: अस्पताल में प्रसूता की मौत, गलत इलाज करने का आरोप

Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in hospital, allegations of wrong treatment
बदायूं। बिसौली में शुक्रवार देर रात एक प्रसूता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। सिद्धपुर निवासी एहवरन सिंह की पत्नी पिंकी (25) की मौत की खबर फैलते ही मेडिकेयर हॉस्पिटल बिसौली में परिजनों और ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। घटना के दौरान अस्पताल के अधिकांश डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिंकी ने बीती 18 नवंबर को बड़े ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने लापरवाही बरती। इसके चलते चार दिनों से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। शुक्रवार देर रात पिंकी की मौत हो गई। मौत की पुष्टि होते ही परिजन और भीड़ उग्र हो उठी।
विज्ञापन

मौत के बाद अचानक भड़की भीड़ के दबाव और आक्रोश को देखते हुए अस्पताल स्टाफ ने खुद को बचाने के लिए अस्पताल छोड़ दिया। कुछ ही समय में हालात इतने बिगड़ गए कि अस्पताल के कमरे, खिड़कियां और फर्नीचर तक क्षतिग्रस्त हो गए। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही डॉक्टर और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने में जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉक्टर रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि अस्पताल की जांच कराई जा रही है। फर्जी निकलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वही इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कि जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed