{"_id":"67b388fbec1aa7a620035389","slug":"pregnant-wife-lost-her-life-due-to-exorcism-instead-of-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1018-134457-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इलाज की जगह झाड़फूंक, गर्भवती पत्नी ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इलाज की जगह झाड़फूंक, गर्भवती पत्नी ने गंवाई जान
विज्ञापन
बबीता का फाइल फोटो।
- फोटो : mathura
बदायूं। गर्भवती पत्नी के इलाज की जगह पति झाड़फूंक कराता रहा। महिला की रविवार को दिल्ली में मौत हो गई। रविवार रात ही पति शव लेकर सहसवान पहुंचा। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने उसके पति पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी श्यामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने बेटी बबीता की शादी अप्रैल 2024 में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकबराबाद निवासी किशन से की थी। बबिता गर्भवती थी। उसकी कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। वहीं पति उसका इलाज कराने के बजाय झाड़फूंक करा रहा था।
15 फरवरी को बबीता की तबीयत अचानक और बिगड़ गई। मायके पक्ष का आरोप है कि पति किशन उसे सीधे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़फूंक कराने के लिए ले गया। जब स्थिति गंभीर हो गई तो उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज मिलता तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।