फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prayagraj- Lalkuan special train will run again from 18

Budaun News: 18 से फिर चलेगी प्रयागराज- लालकुआं स्पेशल ट्रेन

Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj- Lalkuan special train will run again from 18
उझानी (बदायूं)। त्योहार के मद्देनजर बदायूं- कासगंज होकर स्पेशल ट्रेनों में इजाफा हुआ है। रेलवे ने प्रयागराज- लालकुआं स्पेशल ट्रेन को आठ फेरों में 18 सितंबर से चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छह नवंबर तक चलेगी। इससे जिले के लोगों को तीर्थराज प्रयागराज जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने प्रयागराज-लालकुआं स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। 18 सितंबर से छह नवंबर तक स्पेशल ट्रेन 04117 प्रत्येक बृहस्पतिवार को 23:30 बजे प्रयागराज से लालकुआं के लिए चलेगी। इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा में होगा। बदायूं स्टेशन पर पहुंचने का समय 08:50 बजे होगा। वापसी में यह लालकुआं से 19 सितंबर से सात नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 14:50 बजे चलेगी। बदायूं स्टेशन पर इसका ठहराव पांच मिनट का 18:05 बजे होगा। बदायूं और कासगंज से होकर प्रयागराज के लिए यह इकलौती ट्रेन है।
विज्ञापन



-------------------

उझानी में सिर्फ लालकुआं- बंगलूरू का ठहराव
- बदायूं और कासगंज होकर रेलवे ने जिन तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है, उनमें सिर्फ लालकुआं- बंगलूरू साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ही उझानी में ठहराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

- लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का उझानी में ठहराव कराने के लिए अफसरों को अवगत कराया जा चुका है। उझानी यात्री जाते हैं। प्रयागराज- लालकुआं का ठहराव कराने के लिए लोगों की बात अफसरों तक पहुंचाएंगे। - केपी सिंह, वाणिज्य अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed