फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pray for the growth of the country and nation

मुल्क और कौम की तरक्की के लिए की गई दुआ

Tue, 13 Sep 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) सादगी के साथ मनाई गई। शहर की जामा मस्जिद में नमाज नौ बजे अदा की गई, जबकि ईदगाह शम्सी में नमाज सुबह 10 बजे हुई। साथ ही देश और कौम में अमन चैन की दुआ की गई। तकरीर में लोगों से प्यार-मोहब्बत के साथ बकरीद मनाने के लिए कहा गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। जानवरों को हलाल करके कुर्बानी भी दी गई। 
विज्ञापन

मदरसा आलिया कादरिया में जिला काजी अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी ने सुबह साढ़े छह बजे नमाज अदा कराई। इसके बाद शहर की जामा मस्जिद शम्सी में हाफिज ताहिर हुसैन कादरी ने हजारों लोगों को नमाज अदा कराई गई। शहर की ईदगाह में मौलाना फजले रसूल मोहम्मद अज्जाम मियां कादरी ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान हजारों हाथ देश और कौम की तरक्की की दुआओं के लिए उठे।  
विज्ञापन

ईदगाह में तकरीर करते हुए मौलाना फजले रसूल मोहम्मद अज्जाम मियां कादरी ने बकरीद मुहब्बत के साथ मनाने के लिए कहा। बोले, बकरीद ऐसे मनाई जाए, जिससे कि पड़ोसी या अन्य मजहब के लोगों को परेशानी न हो। इस दौरान हजारों लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। डीएम सीपी त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट वीके श्रीवास्तव, एसएसपी सुनील सक्सेना के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे। ईदगाह और जामा मस्जिद परिसरों में दुकानें भी सजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले निकल गए डीएम, एसएसपी
बदायूं। ईदगाह में नमाज से पहले डीएम सीपी त्रिपाठी और एसएसपी सुनील सक्सेना मौके पर पहुंचे, लेकिन ईद की नमाज अदा होने से पहले ही दोनों जिलास्तरीय अधिकारी वहां से चले आए। इसे लेकर लोगों में खासी चर्चा होती रही। इसके राजनीतिक कयास भी लगाए गए। 


ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई ईद
बिल्सी। अगोल मार्ग स्थित ईदगाह पर करीब नौ बजे शाही इमाम मौलाना उस्मान कादरी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। यहां सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य, हाजी अजमल खां, कमेटी के प्रबंधक बली मोहम्मद कुरैशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, शाहबुद्दीन सैफी, रंजीत वार्ष्णेय, रविंद्र शाक्य, अनीश खां, निसार अहमद, दीन मोहम्मद अंसारी, गुड्डू कुरैशी, अकरम कुरैशी, ललित गिरि, नईम अव्वासी, शकील अहमद, मोहम्मद उमर, इकरार अहमद, बसपा विधायक प्रतिनिधि शान अली ने ईदगाह पर पंहुचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। कोठी वाली मस्जिद पर सपा के जिला सचिव रईस अहमद, सईद अमहद, दीपक चौहान, संजीव कुमार, दीपक गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, भानु कुमार, सुभाष चंद्र, शाहिद पहुंचे। एसडीएम विधान जायसवाल, सीओ हृदयनंद सिंह एवं एसओ एनपी सिंह क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।  
दातागंज। बकरीद पर नगर के ईदगाह में सुबह नौ बजे इमाम जुल्फिकार अहमद ने सादगी के साथ नमाज अदा कराई। इस दौरान तमाम लोगों ने देश में अमन-ओ-अमान की दुआ की। साथ ही गले मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। ईदगाह में पहुंचकर पूर्व विधायक प्रेमपाल  सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन राजीव गुप्ता, कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह,  राकेश वर्मा आदि तमाम लोगों ने ईद की बधाई दी। 
वजीरगंज। ईद उल अजहा के पर्व पर सुबह से ही नगर में अच्छी खासी चहल-पहल दिखाई दी। ईद की नमाज के बाद मस्जिदों में खुतबा सुनाया गया, जिसके बाद मुल्क में अमन व मुहब्बत के लिए दुआ हुई। एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। लोगों ने वाजिब कुर्बानी की रस्म अदा की। नगर में मस्जिद रफीकुल औलिया, मस्जिद फारूकियान, चांद मस्जिद, एक मीनारा मस्जिद, हाफिज शहजाद खान मस्जिद, मदरसा इस्लामिया मस्जिद, चांद तारा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। 
सहसवान। ईदगाह पर काफी तादात में लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर एसडीएम हरिशंकर यादव और प्रभारी कोतवाली कश्मीर सिंह यादव फोर्स के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से नगर की प्रमुख जामा मस्जिदों के आस-पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहीं। 
उझानी। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह परिसर में  नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोग आपस में गले मिले और एक-दूसरे का त्योहार  की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद बच्चों में गजब का जोश नजर आया। बच्चों ने  मार्केट पहुंचकर लजीज आइटमों का लुत्फ भी उठाया। 
दबतोरी। गांव संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, पंपगाव में नमाज अदा की। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। प्रधान मोहम्मद जमीर, नुसरत आदि ने मुबारकबाद दी। ककराला। ईद-उल-अजहा पर नगर की ईदगाह मेें शाही इमाम रफी  अहमद खां ने नमाज अदा कराई। साथ ही नगर में फैली बीमारी से लोगों को बचाने की दुआ की। इस दौरान चौकी इंचार्ज राजीव कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

बिसौली में मनाई गई बकरीद
बिसौली। ईद-उल-जुहा नगर एवं देहात क्षेेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह पर सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा कर कौम व मुल्क में अमन और तरक्की की दुआएं कीं। मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की। नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। अकीदतमंदों ने अपने घरों पर जानवरों की कुर्बानी की दी। क्षेत्र में कोतवाली पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।

पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद, सीओ नरेश कुमार, कोतवाल जमीरूल हसन, मौलाना शादाब रजा, राशिद मंसूरी, अनवार अहमद उर्फ नन्हे मियां, विनीत वार्ष्णेय, छोटू फारूकी, गुलाम मोहम्मद, शौकत अली खां, हनीफ कुरैशी, शफीक फारूकी, इजहार खां, गुड्डू खां, बाबू ठेकेदार आदि मौजूद रहे। जामा मस्जिद, मस्जिद बिलाल, खानकाह मस्जिद, गदरपुरा में मरकज बाली मस्जिद आदि में भी ईद की नमाज अदा की गयी। इधर देहात क्षेत्र में भी बकरीद मनाई गई। कस्बा फैजगंज बैहटा, दूंदपुर, संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, पपगांव, खजुरिया, दबतोरा, कलरा वाला आदि ग्रामों में ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed