{"_id":"5a4a3e714f1c1bd1408bffac","slug":"prashant-and-santosh-kumari-gets-medal-in-weithlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत और संतोष कुमारी को भारोत्तोलन में पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत और संतोष कुमारी को भारोत्तोलन में पदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
medal winners
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मोदीनगर में हुई प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बदायूं जिले के खिलाड़ियों के खाते में दो मेडल आए। प्रशांत कुमार और संतोष कुमारी पदक जीतकर सोमवार सुबह में घर पहुंचे तो जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष समेत कोच ने दोनों को जीत की बधाई दी।
प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता मेरठ के मोदीनगर में 29 दिसंबर से शुरू होकर तीन दिन तक चली थी। जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से 15 खिलाड़ियों का चयन करके भेजा था लेकिन इनमें आठ खिलाड़ी शुरूआती राउंड में ही बाहर हो गए। सब जूनियर बालक वर्ग के 44 किलोग्राम भार में प्रशांत कुमार ने द्वितीय स्थान के साथ मेडल प्राप्त किया। इसी भार वर्ग की बालिकाओं में संतोष कुमारी को मेडल मिला। पांच खिलाड़ियों को प्रदर्शन तो बेहतर रहा लेकिन वह मेडल हासिल नहीं कर पाए। जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रकाश बाबू शर्मा ने बताया कि विजेताओं के साथ पूरी टीम सोमवार सुबह में हलवाई चौक स्थित व्यायामशाला पहुंची तो संघ के पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कोच राजीव कुमार, मुनीशचंद्र शर्मा, गिरीशचंद्र मिश्रा, हरीओम शर्मा, अवश्वनी शर्मा, दिलीप जोश और डॉ. अशोक गोयल आदि मौजूद थे।
-------------
पदक विजेता बालिकाएं पुरस्कृत
उझानी। जिले के कस्तूरबा विद्यालयों की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय छतुइया की निशा कुमारी, साक्षी और विनीता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। मधु को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। विजेता छात्राओं के लिए सोमवार को विद्यालय परिसर में वार्डन विमला शर्मा, कोच प्रियंका गुप्ता, अजयपाल सिंह, रामदास यादव ने पुरस्कृत किया।