फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradhan's performance, BDO accused of arbitrariness

Budaun News: प्रधानों का प्रदर्शन, बीडीओ पर मनमानी का आरोप

Sun, 30 Jul 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's performance, BDO accused of arbitrariness
अंबियापुर ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन करते प्रधान
पंचायत सचिवों को हटाने और नए की तैनाती का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। विकास खंड अम्बियापुर कार्यालय पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने बीडीओ पर मनमाने तरीके से पंचायत सचिवों को वर्तमान तैनाती के क्लस्टर से हटाकर नए सचिवों को तैनात करने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
ग्राम प्रधानों का आरोप है कि वर्तमान में सचिवों को क्लस्टर पर तैनात हुए मात्र एक वर्ष हुआ है। यदि अब सचिवों को फिर से हटाया गया तो पंचायत के तहत चल रहे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विकास खंड अम्बियापुर से तीन सचिवों का स्थानांतरण अन्य विकास खंड के लिए हुआ है जबकि विकास खंड अम्बियापुर में अन्य विकास खंडों से चार सचिव स्थानांतरित होकर आए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में पांच क्लस्टर खाली हैं इसलिए नए आए सचिवों को खाली क्लस्टर पर तैनात किया जाना चाहिए। किसी शिकायत पर ही सचिव को तैनात क्लस्टर से हटाना चाहिए परन्तु ऐसा नही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को विरोध करते हुए प्रधानों ने ब्लाॅक कार्यालय पर एकत्र होकर बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य, अंजू गौतम, मुजाहिद खान, लोचन सिंह, सूर्यप्रकाश, कमला शर्मा, नन्हे लाल, लालाराम यादव, सरोजदेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed