{"_id":"67143335303ea048bf063054","slug":"pradhan-took-bricks-for-personal-workdm-gave-instructions-for-investigation-badaun-news-c-123-1-sbly1001-128019-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: व्यक्तिगत काम में लीं प्रधान ने ईंटें... डीएम ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: व्यक्तिगत काम में लीं प्रधान ने ईंटें... डीएम ने दिए जांच के निर्देश
Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील बिसौली में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुना। इसमें ब्लॉक आसफपुर के गांव जलालपुर निवासी हरपाल ने शिकायती पत्र दिया। कहा कि गांव में सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। यहां पहले खड़ंजा था। यहां की पुरानी ईंट प्रधान ने उखाड़कर अपने व्यक्तिगत काम में ले ली हैं। नाली निर्माण कार्य भी गुणवत्तापरक ढंग से नहीं हो रहा है। डीएम ने जांच के आदेश दिए। इसके अलावा बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहे अधिशासी अभियंता जल निगम का वेतन रोकने का निर्देश दिए।
वहीं ब्लॉक वजीरगंज के अजीत सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि वह दिव्यांग है। उनके पास मकान बनाने के लिए जगह नहीं है। उसने बताया कि गांव में आवासीय पट्टों की कार्रवाई चल रही है। उसने ग्राम समाज में मकान बनाने के लिए एक आवासीय पट्टा दिलाए जाने की मांग की। डीएम ने तहसीलदार बिसौली को जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत मुड़िया सतासी के प्रधान अवधेश कुमार ने शिकायती पत्र दिया। कहा कि उनके गांव में सफाई कर्मचारी गत एक वर्ष से नहीं आ रहा है। इस कारण उन्होंने प्राइवेट व्यक्ति सफाई के लिए गांव में रखा है। डीएम ने डीपीआरओ को नो वर्क, नो पे के सिद्धांत को अपनाते हुए कार्रवाई कर आख्या देने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा आदि मौजूद रहे।