फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradhan's son dies after being crushed by the wheel of his own trolley in the procession

शोभायात्रा में अपनी ही ट्रॉली से कुचलकर प्रधान के बेटे की मौत

Mon, 25 Oct 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son dies after being crushed by the wheel of his own trolley in the procession
वेदांत फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के हतसा गांव में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान ट्रॉली से कुचलकर प्रधान के बेटे की मौत हो गई। बताते हैं कि प्रधान रामबाबू का बेटा वेदांत ट्रॉली पर बैठा था कि अचानक गिर गया और उसके ऊपर से ट्रॉली गुजर गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

ग्राम हतसा में पिछले तीन दिन से मंदिर पर दुर्गा जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा था। इसके तहत रविवार दोपहर गांव में तमाम देवी देवताओं की मूर्तियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें ग्राम प्रधान रामबाबू की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी थी। उनकी ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजे लदा था और उनका बड़ा बेटा नीलकमल ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि छोटा बेटा वेदांत (18) अन्य युवकों के साथ ट्रॉली पर सवार था।
विज्ञापन

बताते हैं कि शोभायात्रा घूमते हुए गांव में पहुंची। इसी दौरान अचानक वेदांत ट्रॉली से गिर गया और उसके पहियों के नीचे आ गया। जब तक वह संभल पाता, उससे पहले ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शोभायात्रा में कोहराम मच गया। प्रधान के परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। वह युवक के शव को अपने घर ले गए। उन्होंने वेदांत के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हादसे के बाद शोभायात्रा समाप्त कर दी गई। शेष रस्में शोकाकुल माहौल में पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed