{"_id":"620565ae57edfb43d343fecf","slug":"pradarshan-badaun-news-bly475103725","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन, मतदान बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन, मतदान बहिष्कार की चेतावनी
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
टिकटगंज के लोग चुनाव बहिष्कार को लेकर नारेबाजी करते हुए। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। मोहल्ला टिकटगंज में लंबे समय से गंदगी की भरमार है। यहां की मुख्य सड़क से लेकर पुलिया तक टूटी है। वहीं नाले व नालियां भी चोक हैं। इससे गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने हाथों में चुनाव बहिष्कार के बैनर लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
अभिषेक सक्सेना के नेतृत्व में टिकटगंज के निवासियों ने हाथों में बैनर लेकर चुनाव बहिष्कार के नारे लगाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 14 फरवरी को वोट डालने नहीं जाएंगे। इस मौके पर अतुलानंद पांडेय, सत्यम भारद्वाज, अंकित पांडे, स्वप्निल पांडे, ओम सरन भारद्वाज, जतिन भारद्वाज, ठाकुर रविंद्र सिंह, दीप प्रताप सिंह, राजा पांडे, यश पांडे, अजय पांडे, सौरभ रस्तोगी, सुमित रस्तोगी, विक्रांत राम भरोसे, शिवांग मिश्रा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।