{"_id":"6154c1aa8ebc3e61ec56eeab","slug":"pradarshan-badaun-news-bly461309356","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छकारों का प्रदर्शन, मांगा अपना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छकारों का प्रदर्शन, मांगा अपना हक
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं स्वच्छकार। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। भारत सरकार के निर्देश पर जिला पंचायती राज विभाग की ओर से 3257 स्वच्छकारों का चयन किया गया। इसमें अब तक 2424 लाभर्थियों के खाते में धनराशि पहुंच गई है। जबकि 833 लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला है। बुधवार को कलक्ट्रेट में स्वच्छकारों ने प्रदर्शन किया।
जिले में पहले कुछ महिलाएं सिर पर मैला ढोने का काम करतीं थीं। इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की ओर से एक योजना संचालित की गई। उस योजना के तहत महिलाओं को मैला ढोने का काम छोड़ने पर शासन की तरफ से धनराशि दिए जाने की बात की गई थी। इसे लेकर जिला पंचायती राज विभाग की ओर से सर्वे का काम किया गया। उन्होंने 3257 स्वच्छकारों को चयन कर डीएम के माध्यम से भारत सरकार को इनकी सूची भेज दी। उसके बाद भारत सरकार की ओर से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है पर अब तक 833 लाभर्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
इसके विरोध में बुधवार को भागीदारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कलक्ट्रेट में लाभार्थियों ने प्रदर्शन किया और डीएम से मिलकर अपनी समस्या रखी। डीएम दीपा रंजन ने उनकी समस्या का समाधान कराया और जिलाध्यक्ष राजेश को ब्लॉक के लाभार्थियों की लिस्ट दिलवाई। वहीं बताया कि जल्द ही बाकी लाभार्थियों के खाते में भी धनराशि पहुंच जाएगी। कुछ लाभार्थियों के आधार और खातों के नंबर में दिक्कत आने की बात सामने आई, जिनके सुधार के लिए कहा। संवाद