{"_id":"5d8bb7488ebc3e016e02830c","slug":"pradarshan-badaun-news-bly377693268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में लेखपालों के साथ मारपीट के विरोध में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में लेखपालों के साथ मारपीट के विरोध में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कन्नौज की तहसील छिबरामऊ में लेखपालों के साथ हुई मारपीट के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रांतीय आह्वान पर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। तहसील सदर में अहिबरन सिंह यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया। लेखपालों के साथ मारपीट की निंदा करते हुए मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर निरंजन सिंह, अशोक कुमार, अंबरीश गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, चरन सिंह, विनोद, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना दिया तथा तहसीलदार को ज्ञापन देकर छिबरामऊ के लेखपालों के साथ मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री छत्रपाल सिंह ने कहा कि लेखपालों के साथ मारपीट निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर विनोद कुमार, ओमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरज कुमार, राघवेंद्र सिंह, हरिओम, ममता यादव, लवी, गरिमा, राजेश कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
सहसवान। लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय सिंह को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि कन्नौज में अधिवक्ता ने महिला लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर लेखपाल संघ के शाखा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार, महामंत्री सुशील बाबू, नदीम अहमद, अंकित सक्सेना, रामसिंह आदि रहे।