फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Practical examinations will be held from today, magistrate posted

Budaun News: आज से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations will be held from today, magistrate posted
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले में 25 जनवरी से एक फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। प्रयोगात्मक परीक्षा को नकलविहीन बनाने के उद्देश्य से परिषद के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि जिले के 133 स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इनके लिए सेंटर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से कॉलेज परिसर में होंगी। विद्यालय प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने बताया कि 25 जनवरी को रसायन विज्ञान, 26 जनवरी को भौतिक विज्ञान, 27 जनवरी को जीव विज्ञान व 29 जनवरी को शारीरिक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय परिसर में संपन्न होंगी।
विज्ञापन

कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा 28 से शुरू होगी। 28 जनवरी को जीव विज्ञान, 29 को रसायन विज्ञान और 30 को भैतिक विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो कॉलेज परिसर में होगी। वहीं 30 जनवरी को ही होनी वाली भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। इस्लामिया इंटर काॅलेज में यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 28 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। प्रधानाचार्य प्रणव कुमार शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी को जीव विज्ञान, 30 जनवरी को रसायन विज्ञान, 31 जनवरी को भौतिक विज्ञान एवं एक फरवरी को शारीरिक, खेलकूद एवं नैतिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा कॉलेज में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed