फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Practical examinations were missed in GIC on 13th and 14th March.

Budaun News: छूट गईं प्रायोगिक परीक्षाएं 13 व 14 मार्च को जीआईसी में

Sat, 09 Mar 2024 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations were missed in GIC on 13th and 14th March.
बदायूं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा किसी कारणवश छूट गईं हैं तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए 13 व 14 मार्च को अंतिम अवसर है। यूपी बोर्ड कार्यालय से नामित पांच परीक्षक, परीक्षा लेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) को जिले के लिए केंद्र बनाया गया है। जिले में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए 27,763 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनकी प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड कार्यालय द्वारा निर्धारित समय पर कराई गई थी, लेकिन कुछ परीक्षार्थी इसमें शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में बोर्ड कार्यालय जिले के छूटे छात्र-छात्राएं की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए 13 और 14 मार्च निर्धारित की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पांच शिक्षकों को परीक्षक नामित किया है। इसमें जीआईसी के निर्वेश कुमार सिंह भौतिक विज्ञान, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के राजीव कुमार गुप्ता रसायन विज्ञान, जीजीआईसी निजामपुर के अमित कुमार सिंह चौहान जीव विज्ञान, राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के डॉ. शिशुपाल सिंह भूगोल और राजाराम महिला इंटर कॉलेज की किरण गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा लेगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं में होगी।
विज्ञापन


जो प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे सके हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। दोनों दिन में 10 से 2 बजे तक परीक्षक रहेंगे। परीक्षार्थी जाकर प्रायोगिक परीक्षा दे सकते हैं। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed