फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Powers of Pandri Pradhan seized after finding financial irregularities of Rs. 1.29 lakh

Pilibhit News: 1.29 लाख की वित्तीय अनियमितता मिलने पर पंडरी प्रधान के अधिकार सीज

Wed, 20 Nov 2024 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Powers of Pandri Pradhan seized after finding financial irregularities of Rs. 1.29 lakh
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम सभा पंडरी में कराए गए विकास कार्यों में 1.29 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता मिलने पर डीएम संजय कुमार ने प्रधान के अधिकार सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी भीमसेन आदि ने डीएम को शपथ पत्र सहित की गई शिकायत में ग्राम पंचायत पंडरी में फर्जी तरीके से सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाया था। डीएम संजय कुमार सिंह ने जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को नामित करते हुए जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच अधिकारियों ने मामले की जांच रिपोर्ट सौंप दी। प्रारंभिक जांच में 1,29,015 रुपये का गबन पाया गया। अनियमितता मिलने पर प्रधान ज्ञानवती के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए हैं। वहीं मौजूदा सचिव तौलेराम एवं तत्कालीन सचिव सचिन कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed