फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power supply disrupted by storm and rain; electricity out in half the city for five hours.

Budaun News: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, आधे शहर में पांच घंटे गुल रही बिजली

Wed, 01 Jul 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by storm and rain; electricity out in half the city for five hours.
वन विभाग रोड पर लाइन ठीक करते विद्युत कर्मी। स्त्रोत निगम
बदायूं। मंगलवार तड़के आई आंधी ने शहर की विद्युत व्यवस्था खराब कर दी। हवा के तेज झोंकों से पेड़ों की डालें बिजली के तारों से टकरा गईं। इससे इंसुलेटर पंक्चर होने के साथ जंपर उड़ गए। जगह-जगह लाइनों में फॉल्ट आने से आधे शहर में करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। करीब डेढ़ लाख लोग प्रभावित हुए। कई इलाकों में लोग पानी के लिए भी परेशान हुए।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश शुरू होते ही कई फीडर एक साथ ट्रिप कर गए। सिविल लाइंस, कचहरी रोड, नई सराय, शहबाजपुर, लोची नगला, कल्याण नगर, लालपुल, आवास विकास, सोथा और पनबड़िया इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। बारिश और आंधी में 11 केवीए और एलटी लाइनों में आए फॉल्ट को दूर करने में निगम के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह का वक्त होने के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई। सबमर्सिबल न चलने से घरों में पानी खत्म हो गया। लोग नहाने तक के लिए तरस गए। सुबह आठ बजे गर्मी और उमस के बीच लोग बिजली जाने के बाद परेशान नजर आए। हालांकि बारिश होने के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीमों ने फॉल्ट तलाशे और आपूर्ति दुरुस्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज हवा चलने से पेड़ों की डालें तारों से टकराईं, जिससे इंसुलेटर पंक्चर हो गए। जंपर उड़ गए थे। कई जगह अर्थ फॉल्ट भी हुए। जेई और लाइनमैन ने सुबह ही एक-एक कर फॉल्ट तलाश कर फीडर शुरू कराए। सुबह 8 बजे तक जिले में अधिकांश जगह सप्लाई शुरू हो गई थी। कुछ मोहल्लों में दोपहर बाद आपूर्ति हो सकी। - नीरज, अधिशासी अभियंता प्रथम


33 केवीए लाइन में फॉल्ट से 11 घंटे गुल रही बिजली

ककराला। मंगलवार तड़के 3 बजे बूंदाबांदी और हवा चलने से 33 केवीए की मुख्य लाइन में दो जगह फॉल्ट आ गया। इसके चलते ककराला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों के अनुसार, तड़के अचानक लाइन ट्रिप हो गई। लाइनमैनों ने सुबह पेट्रोलिंग की तो मेन लाइन में दो अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट मिला। कर्मचारी दिनभर मरम्मत में जुटे रहे। अपराह्न करीब दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एक हफ्ते में लाइन में यह 10वीं बार फॉल्ट हुआ है। स्थानीय निवासियों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से 33 केवीए लाइन की स्थायी मरम्मत और जर्जर तार-पोल बदलने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जिले में आंधी बारिश की वजह से कई जगह फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। संवाद

मुख्य बिजली लाइन में ब्रेकडाउन से छह घंटे ठप रही बिल्सी की आपूर्ति

बिल्सी। मंगलवार तड़के आई बारिश और तेज हवा के चलते उझानी से बिल्सी नगर को आने वाली मुख्य विद्युत लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे लाइन में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे छह घंटे तक नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और लाइन का निरीक्षण शुरू किया। जांच के दौरान गांव उझानी के निकट गांव संजरपुर के पास मुख्य लाइन पर पेड़ की टहनी गिरी मिली। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद टहनी को हटाकर लाइन का फॉल्ट ठीक किया। इधर, अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात तेज हवा के कारण पेड़ की डाल मुख्य लाइन पर गिर गई, जिससे ब्रेकडाउन हो गया। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को दूर किया। संवाद


बाबूराम मार्केट में 14 घंटे बिजली गुल रहने से व्यापारी रहे परेशान



बदायूं। शहर के बाबूराम मार्केट में मंगलवार तड़के 3 बजे से बाधित हुई सप्लाई शाम करीब 5 बजे शुरू हो सकी। अंडरग्राउंड एलटी लाइन में फॉल्ट आने के कारण पूरी मार्केट सहित आसपास के घरों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ता भी परेशान नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि कई बार एसडीओ को फोन करते रहे, लेकिन एसडीओ की ओर से कर्मचारियों को नहीं भेजा गया। इस कारण व्यापारी शाम तक परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed