फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pothole free road campaign will start in the city once the weather improves.

Budaun News: मौसम ठीक होने पर अब शुरू होगा शहर में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान

Thu, 15 Feb 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pothole free road campaign will start in the city once the weather improves.
टिकटगंज चौराहे के पास टूटी पड़ी सड़क। संवाद
बरेली। सर्दियाें के कारण रोका गया गड्ढा मुक्त सड़क अभियान अब फिर से शुरू होगा। शहर में 15 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंचने पर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में ज्यादातर सड़कें नगर पालिका के अधीन हैं। इनकी दशा काफी खराब है। लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सड़कों की मरम्मत का काम भी रुका हुआ है। कचहरी से जिला अस्पताल, भगवान परशुराम चौक होते हुए बरेली रोड तक जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। वन विभाग रोड को भी गड्ढा मुक्त किया जाना है।
विज्ञापन

कश्मीरी चौक से तोताराम मार्केट और छह सड़का से पनबड़िया तक की सड़क में भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। शहर में कई स्थानों पर तो सड़कों के गड्ढों में जलभराव होने से काफी समस्या होती है। अब सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम 20 फरवरी के बाद शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
तीन माह से नहीं हुआ कोई काम
- शहर की प्रमुख सड़कों पर तीन माह पहले मरम्मत का काम शुरू किया गया था, लेकिन ठंड बढ़ने पर काम रोक दिया गया। इसके बाद से काम नहीं हुआ। प्रमुख सड़कों पर गहरे गड्ढे हाेने के कारण कई बार हादसे होते हैं। लोक निर्माण विभाग के साथ नगर पालिका की भी सड़कों पर गड्ढों को लेकर आलोचना होती है।




-----------
स्कूल-कॉलेजों वाली सड़कें सबसे ज्यादा खराब
- शहर के जिन इलाकों की सड़कों पर छात्र-छात्राओं का ज्यादा आना-जाना रहता है। उन सड़कों पर गड्ढे भी ज्यादा हैं। टिकटगंज में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हैं। इसके अलावा दास कॉलेज के लिए भी यहां से रास्ता निकलता है। नव युवक इंटर कॉलेज और पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास सड़क सबसे ज्यादा दुर्दशा की शिकार हैं।


-----------
हाल ही में चार्ज संभाला है। सड़कों की मरम्मत का जो भी काम सर्दियों के कारण रूका हुआ है वह जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
- अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी ईओ नगर पालिका

टिकटगंज चौराहे के पास टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज चौराहे के पास टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज चौराहे के पास टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज चौराहे के पास टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज चौराहे के पास टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज चौराहे के पास टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed