फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Potatoes kept in cold storage rotted, farmers protested

Budaun News: कोल्ड स्टोर में रखा आलू सड़ा, किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 May 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Potatoes kept in cold storage rotted, farmers protested
वजीरगंज के गांव रहेड़िया में कोल्ड स्टोर के बाहर पड़ी खराब आलू की बोरियां। संवाद
वजीरगंज। गांव रहेड़िया में स्थित कोल्ड स्टोर में रखे आलू सड़ने की जानकारी मिलने पर किसानों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। किसानों की कोल्ड स्टोर मालिक से नोकझोंक हुई। बाद में किसान लौट गए।
विज्ञापन

ब्लॉक वजीरगंज के गांव रहेड़िया गांव में चौकी से कुछ दूरी पर एक नया कोल्ड स्टोर बनाया गया। 27 फरवरी 2025 को इसका उद्धाटन हुआ। उसके बाद किसानों ने इस कोल्ड स्टोर में आलू को रखना शुरू कर दिया था। किसानों का आरोप है कि उस समय यहां पर बिजली कनेक्शन नहीं था। कोल्ड स्टोर मालिक ने तत्काल कनेक्शन कराने की बात कहीं थी। कुछ किसान बुधवार को अपना आलू लेने के लिए कोल्ड स्टोर पहुंचे। उन्होंने पाया कि उनके आलू समेत करीब 25 हजार बोरे आलू के खराब हो गए। इसकी सूचना अन्य किसानों को लगी तो कोल्ड स्टोर पर भीड़ लग गई। किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच कोल्ड स्टोर मलिक हाजी गुलाम मोहम्मद ने किसानों को शांत करने की कोशिश की, तो किसानों की उनसे जमकर नोकझाेंक हो गई। काफी समझाने के बाद में किसान लौट गए।
विज्ञापन

---------
डीएचओ को पूर्व में भेजी गई थी इसको सील करने की रिपोर्ट
-बिसौली तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जब यहां पर आलू किसानों ने डालना शुरू किया तो कोल्ड स्टोर की जांच की गई थी। उस समय यह कोल्ड स्टोर शर्तों को पूरा नहीं कर रहा था। इस पर जिला उद्यान अधिकारी को पत्राचार करते हुए इसको सील करने की बात कहीं थी। उसके बाद में कोल्ड स्टोर मालिक पर कोई कार्रवाई हुई या नहीं इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कोल्ड स्टोर मालिक हाजी गुलाम मोहम्मद का कहना है कि जिन किसानों का आलू खराब हुआ है। वह अपने आलू के बदले बाजार में आलू की कीमत के बराबर धनराशि ले सकते हैं। उनका सारा भुगतान 15 दिन बाद दे दिया जाएगा। हालांकि अब तक का किराया किसानों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed